महादेवा (बस्ती)। रविवार दोपहर लालगंज थाना क्षेत्र के गौरा धुंधा गांव में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण तत्काल आग बुझाने में जुट गए।
ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए खेतों की जुताई कर आग को आगे फैलने से रोक दिया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
इस आगजनी में गांव निवासी रवींद्र चौधरी, विनोद चौधरी तथा प्रधान प्रतिनिधि जय सिंह चौधरी की करीब चार बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार कुदरहा बीर बहादुर सिंह को दी। उनके निर्देश पर लेखपाल प्रशांत राय को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment