<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 17, 2026

काशी से भाजपा का सांगठनिक अभियान तेज, 2027 में विपक्ष होगा परास्त - सुशील अग्रहरी


गोरखपुर। अग्रहरी समाज के महामंत्री एवं भाजपा महानगर कार्य समिति के पूर्व सदस्य सुशील अग्रहरी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काशी दौरे से संगठन को नई मजबूती मिली है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन में लागू किए गए अनुशासन एवं कार्यकर्ता-केंद्रित रणनीति से भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है।
सुशील अग्रहरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन और संगठन की सक्रिय कार्यशैली के कारण प्रदेश में भाजपा की स्थिति पहले से अधिक सशक्त हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिलेगा और जनता एक बार फिर विकास एवं सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन देगी।
उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग, कार्यकर्ता और आम जनता भाजपा सरकार की नीतियों पर विश्वास जता रही है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages