गोरखपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत झंगहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जमीन विवाद में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 16 जून को जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों ने एकजुट होकर वादी पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना झंगहा में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
थानाध्यक्ष झंगहा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जवाहर निषाद और राजकुमार निषाद, निवासी गहिरा टोला माघीडाडी, थाना झंगहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

No comments:
Post a Comment