<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 17, 2026

महिला की चाकू मारकर हत्या करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद


बस्ती। जनपद के थाना रुधौली क्षेत्र में महिला की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू (आला कत्ल) भी बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत एवं क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 172/2026 से संबंधित अभियुक्ता खुशनुमा पुत्री रहीम, निवासी महुआ बैरिहवां, थाना रुधौली को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्ता को 17 जून 2026 को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव, उपनिरीक्षक जय प्रकाश मिश्रा, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र दुबे तथा महिला कांस्टेबल पूनम यादव शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages