<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 17, 2026

गोरखपुर में भाजपा का मेगा अभियान, स्वच्छता से वृक्षारोपण तक दिखी जनभागीदारी


गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर द्वारा मंगलवार को स्वच्छता अभियान, “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान, प्रबुद्ध जनसंपर्क तथा विकास प्रदर्शनी के उद्घाटन सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू रहे।
नौकायान तारामंडल एवं एनेक्सी भवन परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में केंद्रीय मंत्री ने सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है और यह विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार है। इसके बाद “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य का संकल्प है।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बिलंदपुर, डीआईजी बंगला और दाउदपुर क्षेत्र में प्रबुद्धजनों से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में 17 से 20 जून तक चलने वाली विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages