<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 17, 2026

बस्ती विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण के सचिव कीर्ति प्रकाश भारती के निर्देश पर गाटा संख्या-227, शीतला नगर निकट मंदिर के पीछे स्थित भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार श्री सुशांत एवं गोपालकृष्ण द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के लगभग 1000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध प्लॉटिंग कराई जा रही थी। शिकायत और जांच के बाद सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त होने पर बीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध निर्माण एवं प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा। बीडीए अधिकारियों ने कहा कि बिना स्वीकृति के की जाने वाली प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान प्राधिकरण के अभियंता हरिओम गुप्ता, अवर अभियंता रोहित पटेल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूखंड की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी वैधता और आवश्यक स्वीकृतियों की जांच अवश्य कर लें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages