<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 19, 2026

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगी आप : काजी इमरान लतीफ


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। आम आदमी पार्टी बौद्ध प्रान्त की समीक्षा बैठक बुधवार को रोडवेज के निकट स्थित एक मैरेज हाल में जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बौद्ध प्रान्त के नौ जनपदों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों, जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलनों तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गहन मंथन किया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि बौद्ध प्रान्त के प्रान्तीय अध्यक्ष ई. काजी इमरान लतीफ ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के सवालों को लेकर निरंतर संघर्ष कर रही है। पेपर लीक, बिजली संकट, स्कूलों की बदहाली और श्रीराम मंदिर से जुड़े चंदे के कथित घोटाले सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लगातार सवाल उठाए हैं।

उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल, जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा, प्रान्तीय सचिव अनुज कुमार पाठक, पतिराम आजाद, प्रान्तीय महासचिव रजत चौरसिया, श्रावस्ती प्रभारी अरुण कुमार सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र यादव ने जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के आधार पर पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी।

बैठक में प्रेमचन्द्र गुप्ता, राम सजन सूर्यवंशी, संजय कुमार, उमेश कुमार शर्मा, निरंकार सिंह, अरविन्द जायसवाल, अनुज प्रताप सिंह, मनीराम, अजय कुमार मिश्र, फिरोज हैदर, दुर्रविजय यादव, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, जलाल अहमद, दिनेश उपाध्याय, राम विलास तिवारी, अंजनी श्रीवास्तव सहित बौद्ध प्रान्त के नौ जनपदों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages