<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 19, 2026

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का समर्थन

 


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर की आवश्यक बैठक बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियरिंग संगठन, लोक निर्माण विभाग परिसर में आयोजित हुई। बैठक में अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 21 अगस्त को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को परिषद की ओर से पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर चलाया जा रहा अभियान कर्मचारियों के भविष्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मचारी 21 अगस्त को आयोजित तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर इसे पूर्ण समर्थन देंगे।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी के जीवन में पेंशन सबसे बड़ा सहारा होती है। पेंशन के अभाव में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार को कर्मचारी हित में पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल करना चाहिए।

परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने कहा कि कर्मचारी हित से जुड़े आंदोलनों और कार्यक्रमों में सभी संगठनों को संगठनात्मक भावना से ऊपर उठकर एकजुटता के साथ सहयोग करना चाहिए। कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष ही प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी कर्मचारी संगठनों एवं कर्मचारियों से 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता अशोक पांडेय ने की तथा संचालन पंडित श्याम नारायण शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, पंडित श्याम नारायण शुक्ला, मदन मुरारी शुक्ला, अनूप कुमार, अनिल द्विवेदी, राजेश मिश्रा, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, सुभाष पांडेय, इजहार अली, संतोष कुमार सिंह, रामधनी पासवान, राजू कुमार सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages