<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 19, 2026

वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, पुलिसकर्मियों व परिजनों को मिला निःशुल्क उपचार


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर परिसर में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती संजीवनी ने किया।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित ‘वामा वैलनेस कैंप’ में चिकित्सकों की टीम ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया तथा आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया। शिविर में डॉ. करिश्मा तिवारी, डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. मनोज, डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. आदित्य पाण्डेय, डॉ. शुभम सिंह, डॉ. प्रणीन कुमार सिंह, डॉ. अंशिका चौधरी एवं डॉ. कुपदीप चौधरी सहित चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में पहुंचे पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श लिया और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं प्राप्त कीं। चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों से बचाव, संतुलित पोषण, स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया।

चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों की भाग-दौड़ भरी दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए खान-पान पर विशेष ध्यान देने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शिविर के माध्यम से पुलिस परिवारों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया गया।

वामा सारथी की इस पहल से पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को अपने कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध हुईं, जिससे उन्होंने शिविर की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Pages