वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उपस्थित फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाए तथा निर्धारित समयावधि में उसका समाधान सुनिश्चित हो। साथ ही शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कर पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत करना है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संतकबीरनगर पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान, पारदर्शी कार्यप्रणाली और बेहतर पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

No comments:
Post a Comment