<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 17, 2026

गोरखपुर में पहली बार बिना सीमेंट के हुआ घुटना प्रत्यारोपण, 26 वर्षीय युवक को मिली नई उम्मीद


गोरखपुर। पूर्वांचल ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में पहली बार गोरखपुर में बिना सीमेंट (सीमेंटलेस) तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण किया गया। 26 वर्षीय एक युवक, जिसका घुटना चोट लगने के बाद गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था और जाम होने के कारण उसका चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया था, उसका सफल ऑपरेशन किया गया।
हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. वत्सल खेतान ने जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद युवक को घुटना प्रत्यारोपण की सलाह दी। उन्होंने मरीज को एक नई तकनीक के बारे में बताया, जिसमें बिना सीमेंट के घुटना प्रत्यारोपित किया जाता है। मरीज की सहमति के बाद इस विधि से ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया।
सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नंगलिया हॉस्पिटल में डॉ. वत्सल खेतान की देखरेख में युवक का सफल ऑपरेशन किया गया। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में इस प्रकार का यह पहला सीमेंटलेस घुटना प्रत्यारोपण है।
डॉ. खेतान ने बताया कि यदि यह तकनीक व्यापक रूप से सफल होती है तो इससे घुटना प्रत्यारोपण अधिक प्रभावी होने के साथ-साथ मरीजों का उपचार खर्च भी कम हो सकेगा। चिकित्सा क्षेत्र में इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages