<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने का किया आह्वान


गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री श्री गायत्री शक्तिपीठ, राजघाट में भारतीय जनता पार्टी के गीता नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही रहे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व महानगर कार्यसमिति सदस्य सुशील अग्रहरी ने देश एवं प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को भारत की प्राचीन सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया।
सुशील अग्रहरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है, जिसकी वास्तविक शक्ति बूथ स्तर के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा, "कार्यकर्ता ही भाजपा की वास्तविक पूंजी हैं और उनके अथक परिश्रम से ही कमल खिलता है।"
उन्होंने पड़ोसी जनपद महाराजगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान" के अंतर्गत किए जा रहे सांगठनिक प्रवास की सराहना करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व का गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद करना संगठन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और वैचारिक मजबूती का संचार होगा।
अग्रहरी समाज, गोरखपुर के महामंत्री सुशील अग्रहरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंत्योदय आधारित नीतियां तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' मॉडल ने उत्तर प्रदेश को विकास की नई दिशा दी है। इन योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी सांगठनिक और चुनावी अभियानों को सफल बनाने के लिए अभी से जनता के बीच सक्रिय जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत किया जाए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विशाल गुप्ता, विमल अग्रहरी, जितेंद्र अग्रहरी, संजय श्रीवास्तव, अनुराग माझावर, आशीष गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, अवधेश अग्रहरी, विनोद वर्मा, दुर्गेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages