<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 23, 2026

दहेज हत्या के मामले में पति और सास गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता गोरखपुर 


गोरखपुर। थाना पिपराइच पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पति और सास को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पिपराइच विवेक त्रिवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना पिपराइच पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 273/2026, धारा 85/80(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपित महेश चौरसिया पुत्र स्व. विंध्याचल चौरसिया तथा अकाली देवी पत्नी स्व. विंध्याचल चौरसिया, निवासी मुडेरी रामपुर खुर्द, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी, महिला उपनिरीक्षक दीपिका श्रीरामअवध, कांस्टेबल रामानंद त्रिपाठी, आरक्षी चालक रुपेश प्रजापति एवं आरक्षी चालक मनीष यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages