<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 24, 2026

गोरखपुर पुलिस ने बढ़ाया भरोसे का हाथ, घर-घर पहुंचकर वृद्ध व दिव्यांगजनों का जाना हाल


गोरखपुर। समाज के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में गोरखपुर पुलिस लगातार संवेदनशील पहल कर रही है। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशन में चलाए जा रहे कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) अभियान के तहत बुधवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में सीपीयू टीमों ने गांवों और मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर वृद्ध एवं दिव्यांग नागरिकों से मुलाकात की। पुलिसकर्मियों ने उनका कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक आश्वासन एवं मार्गदर्शन दिया।
अभियान के दौरान वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, सहायता कार्यक्रमों और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न, धोखाधड़ी या आपात स्थिति में बिना संकोच तत्काल पुलिस से संपर्क करें, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के साथ विश्वास का मजबूत रिश्ता कायम करना भी है। इसी उद्देश्य से यह अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है, जिससे हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पुलिस की सहायता समय पर पहुंच सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages