वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। ग्रामीण क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में योजना के तहत कुल 973 आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 474 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। पक्की छत और सुरक्षित आशियाना मिलने से लाभार्थी परिवारों में स्थिरता और सुरक्षा का भाव बढ़ा है।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का उद्देश्य ऐसे पात्र आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आवास उपलब्ध कराना है, जो किसी कारणवश प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के दायरे में नहीं आ पाते। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार आवास निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इससे ग्रामीण परिवारों को कच्चे और जर्जर मकानों से निजात मिलने के साथ बेहतर आवासीय सुविधा भी मिल रही है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 973 आवासों में से 474 का निर्माण पूरा होना योजना की प्रगति को दर्शाता है। शेष आवासों के निर्माण की प्रक्रिया भी जारी है। संबंधित स्तर पर निर्माण कार्यों की निगरानी की जा रही है, ताकि पात्र परिवारों को समय से योजना का लाभ मिल सके।
2026-27 के लिए लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया जारी
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया भी जारी है। पात्र परिवारों का चिन्हांकन और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इससे आवास विहीन और जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को अपने पक्के घर का सपना पूरा होने की उम्मीद है।
योजना से परिवारों को सुरक्षित आवास मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने में भी मदद मिल रही है। पक्का मकान मिलने से बारिश, ठंड और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है। वहीं बच्चों की पढ़ाई और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण भी तैयार होता है।
जिले में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन से गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए लाभार्थियों को भी पक्के आवास की सौगात मिलने की उम्मीद है।

No comments:
Post a Comment