<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 16, 2026

कृषि विज्ञान केंद्र में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली तिरंगा यात्रा


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीर नगर। 15 अगस्त 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी.पी.एन. गौतम ने ध्वजारोहण कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार, डॉ. दुर्गेश कुमार मौर्य, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. अभिनव सिंह एवं डॉ. सतीश कुमार चक्रवर्ती सहित कर्मचारियों और कृषक बंधुओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में डॉ. गौतम ने राष्ट्र निर्माण तथा कृषि क्षेत्र के विकास में सभी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण की। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।

कार्यक्रम के अंत में केंद्र परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें केंद्र के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों, कृषकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, सेवा एवं समर्पण की भावना को और मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages