बस्ती। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को बस्ती में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर चंदा प्रकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, एफआईआर दर्ज करने तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज न होना गंभीर सवाल खड़े करता है। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि आम लोगों के मामलों में तत्काल कार्रवाई करने वाली सरकार इस प्रकरण में मौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में कार्रवाई न होना और जांच में देरी यह संकेत देता है कि प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।
ज्ञापन के बाद कांग्रेस नेताओं वृजेश आर्य, नर्वदेश्वर शुक्ल, शौकत अली नन्हू, डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, अलीम अख्तर एवं डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले ने लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एसआईटी का गठन तो किया है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज न होने से जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल भारती, साधू शरण आर्य, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, शेर मोहम्मद, अमर बहादुर शुक्ल, देवानंद पाण्डेय, अतीउल्ला सिद्दीकी, राकेश पाण्डेय, शब्बीर अहमद, चन्द्रशेखर वर्मा, दूधनाथ पटेल, सुनील पाण्डेय, फजले आजम, राहुल मद्देशिया, मंजू पाण्डेय, फिरोज खान, अनिल त्रिपाठी, संतराम गौतम, किशन गोयल, दिलीप श्रीवास्तव, सर्वेश शुक्ल, यशराज के.के., नवीन चौधरी, आनंद निषाद, राम बहादुर सिंह, जगदीश शर्मा, वृजभान कन्नौजिया, रामबाबू कल्पू, अमित कुमार, संजीव त्रिपाठी, जे.पी. तिवारी, राम प्रीत, निशांत श्रीवास्तव, विजय चौधरी, दीनानाथ चौधरी, जुनेद अहमद सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment