<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 5, 2026

विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में संगठन विस्तार व शोभायात्रा पर बनी रणनीति

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। रविवार को विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में रंजीत चौराहे के निकट सनातन रक्षा वाहिनी जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव के आवास पर सम्पन्न हुई।

बैठक में संगठन के विस्तार, अप्रैल माह में शेष सभी ब्लॉक, नगर पंचायत एवं तहसील स्तर पर कार्यकारिणी गठन तथा आगामी 12 अप्रैल को विश्व हिन्दू महासंघ के स्थापना दिवस पर निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि संगठन निरन्तर हिन्दू हितों की रक्षा के लिए रचनात्मक कार्य कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मजबूत संगठन के आधार पर ही बड़े लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।

बैठक में अजय मिश्रा, बिंदु गोपाल त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, शिवलाल प्रेमी, अमरजीत सिंह, विपिन, बालकृष्ण सिंह, राजकुमार, मंटू चौधरी, राकेश सिंह, सुमित शुक्ला, सौरभ चतुर्वेदी, परमानन्द गुप्ता, संदीप कमलापुरी, पूनम सिंह, कंचन विश्वकर्मा, ममता शर्मा, अनसूया पाण्डेय, आरती यादव, सोनी, अभिषेक शर्मा, सतीश पाण्डेय, पप्पू, प्रिंस जायसवाल, सिकंदर वर्मा, विनय तिवारी, चंद्रमणि पाण्डेय, अभिषेक सिंह, रंजीत चौधरी, चंदन शर्मा, रामचरण सोनकर, विवेक प्रजापति, जय राम, कुमार सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages