<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 5, 2026

ईद मिलन समारोह में गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने पर जोर

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। कबीर साहित्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष मो. सामईन फारूकी के संयोजन में रविवार को प्रेस क्लब में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि पर्व-त्योहार हमें नई ऊर्जा देते हैं। ईद खुशियों का पर्व है, जिसे सभी लोग मिल-जुलकर मनाते हैं और इससे गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूती मिलती है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. वी.के. वर्मा ने कहा कि बदलते समय में लोग त्योहारों का विभाजन करने लगे हैं, जो चिंताजनक है। ऐसे में साझा संस्कृति और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है, जहां हर त्योहार मिलजुल कर मनाया जाता है और यही हमारी पहचान है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम प्रकाश शर्मा ने की तथा संचालन दीपक सिंह प्रेमी ने किया। इस अवसर पर त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, तौव्वाब अली, नीरज कुमार वर्मा, अनुरोध श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

डॉ. अफजल हुसेन अफजल, मयंक श्रीवास्तव, अनवर पारसा, डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी, सागर गोरखपुरी, अर्चना श्रीवास्तव, संजीव पाण्डेय आदि ने कहा कि भारत में सभी पर्व-त्योहार मिलजुलकर मनाए जाते हैं और ईद-होली जैसे त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं।

संस्थान के अध्यक्ष मो. सामईन फारूकी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ईद खुशियां बांटने का त्योहार है।

इस अवसर पर डॉ. दशरथ प्रसाद यादव, आशुतोष पाण्डेय, जय प्रकाश अग्रहरि, विराट श्रीवास्तव, जगदम्बा प्रसाद भावुक, बाबूराम वर्मा, अशरफ अली, अहमद, जावेद अंसारी, परवेज अली, चन्द्र प्रकाश सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages