<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 5, 2026

सपा कार्यालय पर निषादराज गुह्य व महर्षि कश्यप की जयंती मनाई, संगठन मजबूती पर जोर

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर निषादों के राजा गुह्य तथा महर्षि कश्यप की जयंती पर उन्हें याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम व मासिक बैठक में वक्ताओं ने महापुरुषों के योगदान पर प्रकाश डाला।

बैठक को संबोधित करते हुए महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि निषाद वंश के श्रृंगवेरपुर के राजा गुह्य ने वनवास काल में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को अपने नगर में आश्रय दिया तथा केवटराज के माध्यम से गंगा पार करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं महर्षि कश्यप का समाज निर्माण में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने और सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना होगा। पात्र लोगों की मदद और अन्याय के खिलाफ मुखर विरोध जारी रहना चाहिए, तभी हम जनभावनाओं पर खरा उतर सकेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, राजाराम यादव, दयाशंकर मिश्र, आर.डी. निषाद, समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, मो. स्वालेह, गीता भारती, इन्द्रावती, रविकान्त निषाद, मो. सलीम, संदीप निषाद, रामभवन यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि निषादराज, निषादों के राजा का उपनाम है, जिनका नाम महाराज गुहराज निषादराज था और वे श्रृंगवेरपुर (वर्तमान प्रयागराज) के शासक थे।

इसी क्रम में मूडघाट पर पंकज निषाद के संयोजन में आयोजित जयंती कार्यक्रम में भी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रशान्त यादव, गुलाब सोनकर, शनि आर्य, रवि यादव, हरीश गौतम, ज्ञानदास मौर्य, राजेन्द्र यादव, रजनीश यादव, जमील अहमद सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सपा के जिला सचिव डारीडीहा निवासी रामचन्द्र यादव के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages