<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 5, 2026

कांग्रेस कार्यालय पर बाबू जगजीवन राम की 116वीं जयंती मनाई, भारत रत्न देने की उठी मांग

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 116वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम समता के महानायक थे और समाज के कमजोर, शोषित व पिछड़े वर्गों के उत्थान तथा उनके अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्षरत रहे। उन्होंने संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

पूर्व विधायक अम्बिका सिंह एवं दलित वर्ग संघ के राष्ट्रीय सचिव साधू शरण आर्य ने कहा कि वंचित वर्गों को समाज और राजनीति की मुख्यधारा में लाने में बाबू जगजीवन राम ने उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने देश और दलित समाज के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए।

वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे को बाबू जगजीवन राम ने सही मायनों में आगे बढ़ाया। उन्होंने अपना पूरा जीवन वंचितों, शोषितों और दलितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया और लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों को मजबूत किया।

कांग्रेस नेता शौकत अली नन्हू, लालजीत पहलवान, डॉ. वाहिद सिद्दीकी आदि ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का लंबा संसदीय कार्यकाल रहा और उन्होंने आजादी से पहले और बाद में शोषितों व वंचितों के लिए आवाज उठाई। नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर सुनील कुमार पाण्डेय, शुभम गांधी, उमेश उपाध्याय, नवीन कन्नौजिया, अलीम अख्तर, गुड्डू सोनकर, रामधीरज चौधरी, जगदीश शर्मा, विश्वजीत, जय प्रकाश अग्रहरि, शाहिद, सर्वेष्ट कुमार, राहुल चौधरी, रामबचन भारती, सुधीर यादव, प्रशान्त पाठक, अनन्त श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, धीरज पटेल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages