<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 19, 2026

स्थायी जलभराव बना जानलेवा, पाकरडाड़-हलुआपार मार्ग पर बढ़ा हादसों का खतरा


महादेवा, बस्ती। बस्ती-महुली मार्ग पर पाकरडाड़ पेट्रोल पंप से हलुआपार तक सड़क पर स्थायी जलभराव लोगों के लिए बड़ी परेशानी और दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। वर्षभर सड़क के एक हिस्से में पानी भरे रहने से आवागमन केवल आधी सड़क से होता है, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण आसपास के घरों का गंदा पानी भी सड़क पर जमा हो जाता है। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब सड़क और पानी में अंतर करना मुश्किल हो जाता है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी जोखिम उठाकर सफर करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। बुधवार को इसी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में सुकरौली निवासी 65 वर्षीय हरीराम की मौत के बाद लोगों में भारी नाराजगी है। उनका आरोप है कि यदि सड़क पर जलभराव न होता और पूरी सड़क आवागमन के लिए उपलब्ध रहती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत, नाली निर्माण और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages