करमैनी घाट (गोरखपुर)। तेज रफ्तार के चलते शनिवार की रात तीन वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इसमें अनियंत्रित होकर ट्रालर ने पुलिस चौकी का एक कमरा क्षतिग्रस्त करते हुए पुल की रेलिंग में जा फंसा, जिससे खाई में गिरने से बच गया। लेकिन, चालक उसमें एक घंटे तक फंसा रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कटर से फाटक का काटकर उसे सुरक्षित बाहर निकला। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली चालक की सूझबूझ से एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया।
यह घटना कैंपियरगंज थाना के करमैनी पुलिस चौकी के सामने का है। शनिवार की रात मेहदावल की ओर से आ रहा एक ट्रैक्टर-ट्राली जैसे ही करमैनी चौकी के सामने पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बाइक सवार की ओर बढ़ा, लेकिन चालक ने सूझबूस दिखाते हुए स्टेयरिंग को घुमा दिया और बाइक सवार को बचा लिया।
इस घटना के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश में था, तभी सामने से कैम्पियरगंज की ओर आ रहे ट्रालर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर तेज होने के चलते ट्रालर अनियंत्रित हो गया और पुलिस चौकी के कए कमरे को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया और पुल की रेलिंग में फंसकर रुक गया।
इससे गाड़ी खाई में गिरने से बच गया, लेकिन चालक का पैर वाहन में फंस गया। चालक को निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। बाद में कटर की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर सीएचसी कैम्पियरगंज भेजा गया।
गनीमत रही कि टक्कर मारने के दौरान चौकी के कमरे में कोई पुलिसकर्मी नहीं मौजूद था। इस दुर्घटना में ट्रक और ट्रालर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया बाहर निकल गया।
चौकी प्रभारी करमैनी आदर्श त्रिवेदी ने बताया कि सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई होगी।
No comments:
Post a Comment