<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 26, 2026

सदरार पटेल स्मारक संस्थान की बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण तेज


बस्ती। सदरार पटेल स्मारक संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को छात्रावास सभागार में अध्यक्ष डा. आर.पी. वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संस्थान के आय-व्यय की समीक्षा के साथ ही नए सत्र के लिए छात्रावास एवं पुस्तकालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
अध्यक्ष डा. आर.पी. वर्मा ने कहा कि संस्थान समय के साथ निरंतर प्रगति कर रहा है और विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। वहीं महामंत्री डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने जानकारी दी कि डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों—अमित चौधरी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रेमचन्द्र पटेल, भानु प्रताप चौधरी, चौधरी राजेश निराला, रामजी चौधरी, राम कृपाल चौधरी, राजमणि चौधरी, झिनकान चौधरी, रामकमल वर्मा, ई. श्यामलाल चौधरी, ई. विक्रम चौधरी, ई. राजेन्द्र चौधरी, राधेश्याम वर्मा, शीतला पटेल, कमलेश कुमार चौधरी, रोहित चौधरी, टी.आर. चौधरी, विद्यासागर चौधरी, डा. श्याम नारायण चौधरी एवं राकेश कुमार चौधरी आदि ने संस्थान के विकास के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक के अंत में संस्थान के आजीवन सदस्य, व्यौतहरा निवासी स्वामीनाथ चौधरी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages