संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद समेत अन्य केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने और सघन निगरानी बनाए रखने पर भी जोर दिया। इसके साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम और डायल-112 को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment