<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 5, 2026

दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया है। यह कार्रवाई जनपद में चल रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु की गई।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 241/2026 धारा 64(1), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त संदीप मौर्या पुत्र भालचन्द मौर्या निवासी फरेन्दिया थाना कोतवाली खलीलाबाद को मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया।

बताया जाता है कि पीड़िता द्वारा 04 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में अभियुक्त के विरुद्ध दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्परता से साक्ष्य संकलन कर 05 अप्रैल 2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages