वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर/कानपुर। चिकित्सा एवं पुनर्वास (रीहैबिलिटेशन) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए गोरखपुर के प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अरुण कुमार वर्मा को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें कानपुर में आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में “दीपिका - क्लिनिकल इनोवेशन इन एडल्ट रिहैबिलिटेशन अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान कुसुम जनकल्याण समिति एवं दीपिका फिजियोथेरेपी एवं चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर द्वारा आयोजित ‘बहुविषयक पुनर्वास पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ के दौरान प्रदान किया गया। चिकित्सा जगत के कई विशेषज्ञों की उपस्थिति में डॉ. वर्मा को वयस्क पुनर्वास (एडल्ट रिहैबिलिटेशन) में उनके नवीन तकनीकों और उन्नत क्लीनिकल दृष्टिकोण के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
कॉन्फ्रेंस के दौरान विशेषज्ञों ने डॉ. वर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके इनोवेटिव क्लीनिकल तरीकों से जटिल ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के उपचार में सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।
अपनी इस उपलब्धि पर डॉ. अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में फिजियोथेरेपी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह सम्मान उन्हें आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मरीजों को और बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए प्रेरित करेगा।
वर्तमान में डॉ. वर्मा गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गोरखपुर के चिकित्सा समुदाय एवं स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

No comments:
Post a Comment