<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 5, 2026

संतकबीरनगर पुलिस लाइन में योग एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन सत्र आयोजित, तनाव प्रबंधन के गुर सीखे

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पुलिस कर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में “योग एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन” सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

इस विशेष सत्र का उद्देश्य पुलिस ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव, अनियमित दिनचर्या एवं लंबी कार्य अवधि के प्रभाव को कम करते हुए पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता एवं मानसिक संतुलन को बेहतर बनाना रहा।

सत्र में योगाचार्य सीताराम बाबा की टीम एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के प्रशिक्षक आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, श्वास-प्रश्वास तकनीकों एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया, जिससे तनाव मुक्ति एवं मानसिक एकाग्रता विकसित हो सके।

प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग एवं ध्यान के अभ्यास से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, मानसिक संतुलन बना रहता है तथा विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होती है।

इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सत्र में सक्रिय सहभागिता करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता जताई।

पुलिस विभाग की इस पहल को कर्मियों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे उनकी कार्यक्षमता एवं जनसेवा की गुणवत्ता में सकारात्मक वृद्धि होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages