<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 5, 2026

पुलिस लाइन बस्ती में वामा सारथी द्वारा होम्योपैथिक एवं वेलनेस स्वास्थ्य शिविर आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन्स, बस्ती में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से वामा सारथी के तत्वावधान में होम्योपैथिक मेडिकल कैम्प एवं वामा वेलनेस कैम्प स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वामा सारथी अध्यक्षा (पुलिस अधीक्षक बस्ती की पत्नी) की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) द्वारा आयुष विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से पुलिस लाइन परिसर में होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण कैम्प आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य परामर्श एवं निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया।
इसी क्रम में वामा सारथी एवं टाटा 1एमजी की सहभागिता से वामा वेलनेस कैम्प के अंतर्गत व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों, उनके परिवारजनों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।
स्वास्थ्य शिविर में टीएसएच, थायरॉइड टोटल, केएफटी, विटामिन डी, लिपिड प्रोफाइल, एचबीए 1 सी, 
एलएफटी, विटामिन बी 12, फॉस्फोरस, यूरिक एसिड एवं कोलेस्ट्रॉल सहित विभिन्न जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। टाटा 1एमजी के सहयोग से ये सभी जांचें  सीजीएचएस दरों एवं रियायती शुल्क पर प्रदान की गईं, जिससे पुलिस परिवारों को उच्च गुणवत्ता वाली डायग्नोस्टिक सेवाओं का लाभ मिल सका।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, वामा सारथी प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि पुलिस परिवार स्वस्थ एवं सशक्त बने रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages