<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 22, 2026

खेलो इंडिया एथलेटिक्स शिविर में खिलाड़ियों को मिली खेल किट, बढ़ा उत्साह


बस्ती। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल निदेशालय उ.प्र. के तत्वाधान में जनपद बस्ती में संचालित खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को खिलाड़ियों को खेल किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को एथलेटिक्स की तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती का बुके एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित प्रशिक्षण और संसाधनों की उपलब्धता से खिलाड़ी प्रदेश और देश के लिए पदक जीतने में सक्षम बनेंगे। उन्होंने खेल किट वितरण को खिलाड़ियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस दौरान अनुभव तिवारी, ज्योति गुप्ता, जसवंत कुमार, विकास चौधरी, शुभम, रोहित कुमार, वैभव, आदित्य कुमार, प्रशांत, काजल चौधरी, सोनी, नैतिक गिरी, प्रमोद गिरी, खुशी, साक्षी चौधरी, विनित, सिमना बानो, सिद्धि शुक्ला, सत्यम, सनोवर, सूरज चौधरी, विपिन, विश्वास कुमार सिंह, आक्षिता ओझा, सोनम, मो. समसाद, संस्कार मिश्रा, संस्कार व निशा सहित खिलाड़ियों को रनिंग शू, स्पाइक, ट्रैक सूट, मोजे तथा टी-शर्ट/नेकर प्रदान किए गए। खेल किट पाकर खिलाड़ियों ने अधिक लगन से अभ्यास करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक दीप पटेल, विकास सोनकर, सुश्री अस्मिता गुप्ता, आशुतोष पाण्डेय तथा कमलेन्द्र प्रताप चौधरी (कनिष्ठ सहायक) सहित अन्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages