<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 22, 2026

पृथ्वी दिवस पर केबीएस यूनिक स्कूल के बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


गोरखपुर। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार, 22 अप्रैल को केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल, भगवानपुर (निकट फर्टीलाइजर कॉलोनी) के नौनिहाल बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय के निर्देशन में पृथ्वी संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसके माध्यम से बच्चों को पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के महत्व के बारे में बताया गया।
इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक पोस्टर लेकर लोगों को पेड़-पौधे लगाने और पृथ्वी की रक्षा करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने कहा कि जैसे हम प्रतिदिन अपनी माता का सम्मान करते हैं, वैसे ही धरती माता का भी सम्मान करना चाहिए। उन्होंने जल, पेड़-पौधों की सुरक्षा तथा हानिकारक अपशिष्ट पदार्थों को पृथ्वी में जाने से रोकने पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, प्राकृतिक संसाधनों का उचित उपयोग और रीसायक्लिंग को बढ़ावा देना आवश्यक है। अधिक से अधिक पौधरोपण कर धरती को हरा-भरा बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वच्छ और हरित वातावरण में जीवन जी सके।
शिक्षिका ज्योति, पिंकी, बेबी और रुचिता ने भी बच्चों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, सिंगल-यूज प्लास्टिक से बचने तथा कपड़े के थैलों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages