<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 12, 2026

भगवान चित्रगुप्त मंदिर में हुआ भव्य महाआरती आयोजन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। चित्रगुप्त चौक स्थित धर्मशाला रोड पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में रविवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में कैलाशी इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने विधि-विधान से पूजन एवं आरती की। मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पूर्ण अनुष्ठान कराया गया।

इस अवसर पर युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विगत कई वर्षों से प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को भगवान चित्रगुप्त की महाआरती निरंतर आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि महाआरती में शामिल होने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है।

कार्यक्रम में शुभ श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, विनायक श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, कंचन पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages