<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 12, 2026

बरेली–नई दिल्ली एक्सप्रेस का कासगंज तक विस्तार, 13 अप्रैल को होगा शुभारम्भ

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा 14316/14315 बरेली–नई दिल्ली–बरेली एक्सप्रेस का विस्तार कासगंज तक करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण रेल सेवा का शुभारम्भ 13 अप्रैल, 2026 को बदायूं स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में किया जाएगा।

इस अवसर पर माननीय केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा, सांसद बदायूं आदित्य यादव, सदस्य विधान परिषद वागीश पाठक एवं विधायक महेश चन्द्र गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में उद्घाटन विशेष गाड़ी संख्या 05303 बदायूं–नई दिल्ली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

उद्घाटन विशेष गाड़ी का संभावित समय इस प्रकार है :

13 अप्रैल 2026 को गाड़ी संख्या 05303 बदायूं से 12:00 बजे प्रस्थान कर बरेली जं. 13:15 बजे, भिटौरा 13:37 बजे, नगरिया सदात 13:51 बजे, रामपुर 14:18 बजे, मुरादाबाद 14:50 बजे, अमरोहा 15:19 बजे, गजरौला 15:40 बजे, गढ़मुक्तेश्वर 17:02 बजे, हापुड़ 17:35 बजे, पिलखुआ 17:47 बजे, गाजियाबाद 18:42 बजे, साहिबाबाद 18:54 बजे, आनंद विहार 19:06 बजे, तिलक ब्रिज 19:15 बजे तथा शिवाजी ब्रिज 19:23 बजे होते हुए नई दिल्ली 20:00 बजे पहुंचेगी।

इस विशेष गाड़ी में एसएलआरडी के 2, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4, द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 7 तथा वातानुकूलित कुर्सीयान का 1 कोच सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।

रेलवे के इस निर्णय से कासगंज क्षेत्र के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages