<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 6, 2026

कस्तूरबा विद्यालय रामनगर में कक्षा आठ की छात्राओं को दी गई भावभीनी विदाई


बस्ती। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रामनगर में सोमवार को कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर बड़कऊ वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि एआरपी राहुल उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मेहनत और लगन से वे अपने जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की वार्डेन कंचन सिंह ने भावुक होकर छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं—संस्कृति, अनीता, चंदा, अनुष्का, कौशल्या, प्रतिमा, कमलावती, महक, आकांक्षा, बंदना, रोमा, छाया, नेहा, सोनम आदि ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं नीरज, पूजा, गुड़िया रानी, मिथिलेश, शशिलता, महेंद्र कुमार, राजू उपाध्याय, दिलीप कुमार, निहारिका सिंह, प्रतिभा सिंह, रेनू वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages