बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की कार्यकारिणी की बैठक न्यायाधीश अमरजीत वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
अध्यक्षता करते हुए न्यायाधीश अमरजीत वर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण परिषद का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने नागरिकों से गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं का ही उपयोग करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिले में स्थापित उपभोक्ता न्यायपीठ उपभोक्ताओं को सरलता से न्याय दिलाने में सक्षम है।
अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने कहा कि उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने में व्यापारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने दुकानों पर तौल, गुणवत्ता और मानकों से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने तथा मानकीकृत उत्पादों के विक्रय पर जोर दिया। साथ ही खाद्य सुरक्षा, औषधि एवं बाट-माप विभाग को समिति में शामिल करने का सुझाव दिया।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापार मंडल एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपभोक्ता हितों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए और समन्वय से कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन महादेव प्रसाद दुबे ने किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, पीडी राजेश कुमार, एसीएमओ डॉ. ए.के. चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment