<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 6, 2026

शहरी मकान किराया भत्ता की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन


बस्ती। विकास खण्ड बस्ती सदर के अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मियों ने शहरी मकान किराया भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा।
सफाईकर्मी बलराम यादव, सूरज गौड़, शशिकांत, वंश बहादुर, शिवा कुमार, अजय, सुरेन्द्र कुमार और सुनील कुमार ने बताया कि वे सभी नगरपालिका क्षेत्र से 8 किलोमीटर के भीतर विभिन्न राजस्व गांवों में तैनात हैं, लेकिन उन्हें वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र के अनुसार मात्र 980 रुपये मकान किराया भत्ता दिया जा रहा है।
कर्मियों का कहना है कि शासनादेश के अनुसार उन्हें शहरी क्षेत्र के हिसाब से 1470 रुपये मकान किराया भत्ता मिलना चाहिए। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के माध्यम से 22 अगस्त 2025 को सूची भी जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
प्रार्थना पत्र में कर्मियों ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद के रिट संख्या 4309/2026, दिनांक 30 मार्च 2026 के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप उन्हें नियमानुसार शहरी मकान किराया भत्ता दिया जाना चाहिए।
सफाई कर्मियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए बकाया सहित शहरी दर से मकान किराया भत्ता दिलाया जाए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages