<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 6, 2026

जमीन कब्जे व मारपीट का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग


बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के सुहगिया शंकरपुर गांव निवासी शिवपूजन पुत्र रामनाथ ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी आबादी की भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास, बाउंड्रीवाल गिराने और परिवार के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिवपूजन के अनुसार, 4 अप्रैल को गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे। विरोध करने पर उनकी पत्नी संजू के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उसी दिन शाम को आरोपित दोबारा घर पहुंचे और उनके 11 वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ भी मारपीट की।
पीड़ित का कहना है कि 5 अप्रैल को आरोपियों ने उनकी बाउंड्रीवाल गिरा दी, जिसका वीडियो साक्ष्य उनके पास मौजूद है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज न कर हल्की धाराओं में केस दर्ज किया और एक ऐसे व्यक्ति को आरोपी बना दिया जो गांव में रहता ही नहीं है।
शिवपूजन ने एसपी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर वीडियो साक्ष्य के आधार पर नया मुकदमा दर्ज करने, वास्तविक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा उनकी जमीन की सुरक्षा की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages