<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 6, 2026

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर गोरखपुर में भव्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फहराया ध्वज


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर गोरखपुर इकाई द्वारा मानसरोवर नगर स्थित रामलीला मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है। उन्होंने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने में पार्टी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए सरकार गरीबों, किसानों और युवाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में लिए गए संकल्पों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण भी साकार हुआ है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सांसद रवि किशन शुक्ला, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ एवं जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने किया, जबकि आभार महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने व्यक्त किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से आयोजन उत्साहपूर्ण रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages