वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान (01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026) के शुभारंभ पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संचारी रोगों से बचाव तथा साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सभी को प्रेरित भी किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे तथा घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई, मच्छरजनित रोगों से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी (वेक्टर बॉर्न डिजीज) डॉ. सोहन गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वी.के. सोनी, जिला मलेरिया अधिकारी, राकेश कुमार, वेंकटेश्वर पाठक, यूनिसेफ प्रतिनिधि रितेश सिंह सहित एईएस/जेई टेक्निकल असिस्टेंट, मलेरिया निरीक्षक एवं विभिन्न सहयोगी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment