<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 1, 2026

भाजपा स्थापना दिवस से अंबेडकर जयंती तक कार्यक्रमों को लेकर बैठक संपन्न

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता



गोरखपुर। आगामी 6 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से महानगर संयोजक राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।
बैठक में 06 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, मंडलों के प्रशिक्षण कार्यशालाओं की समीक्षा तथा अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। महानगर संयोजक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही द्वारा किया गया।
राजेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages