<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 1, 2026

छात्रा नित्या बनी एक दिन की थानेदार, महिला थाना की कार्यप्रणाली से हुईं रूबरू

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनूठी पहल के तहत उर्मिला एजुकेशन एकेडमी की कक्षा 10 की छात्रा नित्या कसौधन को एक दिन के लिए महिला थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह ने नित्या कसौधन का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें प्रभारी निरीक्षक की कुर्सी पर बैठाया। नित्या ने प्रभारी निरीक्षक के रूप में महिला थाना की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

नित्या कसौधन ने थाने के मालखाने एवं हवालात का निरीक्षण किया तथा मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने थाने पर आए फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं और उनकी प्रक्रिया को समझा।

कार्यक्रम के तहत अन्य 8 छात्राओं को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सिद्धि पाण्डेय को आईजीआरएस एवं परिधि पाण्डेय को सीसीटीएनएस के कार्यों से अवगत कराया गया। वहीं एक छात्रा को दिवसाधिकारी, एक को कंप्यूटर ऑपरेटर, एक को मुंशी तथा 4 छात्राओं को हेल्पडेस्क की जिम्मेदारी दी गई।

छात्राओं को बॉडी प्रोटेक्टर और हेलमेट पहनाकर डंडा देकर क्षेत्र भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान उन्हें साइबर अपराध, मिशन शक्ति केंद्र और एंटी रोमियो स्क्वॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस मौके पर महिला थाना का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। छात्राओं ने इस अनुभव को लेकर बेहद प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages