<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 1, 2026

दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को कलवारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती डा0 यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामाकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार उ0नि0 तेजप्रताप सिंह, चौकी प्रभारी बहादुरपुर मय हमराह कांस्टेबल सचिन कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-59/2026, धारा 79/115(2)/351(2)/352/333/64(2m) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त विनय कुमार मिश्र पुत्र रामधीरज मिश्र निवासी पाण्डेय बाजार, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages