<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 1, 2026

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को धनघटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना धनघटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने तथा दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मु0अ0सं0 184/2026 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में अभियुक्त शिवांश तिवारी पुत्र स्व. चन्द्रभूषण तिवारी निवासी ग्राम परसहर पश्चिमी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को उमरिया चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

विदित हो कि वादी द्वारा 01 अप्रैल 2026 को थाना धनघटा पर तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री को उक्त अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना धनघटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर उसी दिन अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages