<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 20, 2026

अनुसूचित छात्रावासों में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, पुस्तिकाएं व पत्रक वितरित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा “भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान” के अंतर्गत अनुसूचित छात्रावासों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान महानगर के दीनदयाल नगर मंडल स्थित गांधी गली, गोलघर के अंबेडकर छात्रावास में संपर्क कर उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विकास कार्यों से संबंधित पुस्तिका, कैलेंडर व पत्रक वितरित किए गए।

अभियान के तहत संत रविदास छात्रावास लाल डिग्गी एवं राजकीय अनुसूचित छात्रावास हनुमंत नगर में भी जनसंपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने छात्रावासों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर अभियान संयोजक एवं अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, पार्षद मनु जायसवाल, मंडल महामंत्री मनोज श्रीवास्तव ‘सीतू’, महामंत्री इन्द्र मणि उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार, महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह एवं राधेश्याम रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर और समरस समाज के प्रेरणास्रोत के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित है और समाज के शोषित एवं वंचित वर्ग के उत्थान हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages