<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 20, 2026

महिला सम्मेलन व मुख्यमंत्री सभा की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, रूपरेखा तय

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। आगामी 22 अप्रैल को सांय 4 बजे बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, तारामंडल गोरखपुर में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन तथा 23 अप्रैल को प्रातः 9:30 बजे एकला बंधे पर प्रस्तावित मुख्यमंत्री की सभा को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

उन्होंने कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्यक्रमों की सफल आयोजन के लिए रणनीति तैयार की गई। साथ ही आगामी विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्षगण, महानगर पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता एवं आभार व्यक्त महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता, अनुपमा पांडेय, रजूला रावत, रानी मिश्रा, मीना श्रीवास्तव, इन्द्र मणि उपाध्याय, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता, दयानंद शर्मा, शशिकांत सिंह, जितेन्द्र चौधरी ‘जीतू’, अजय श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, अवधेश अग्रहरी, अशोक गुप्ता, शिवम पाण्डेय, अमित कुमार श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, शिशिर वर्मा, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, प्रदीप सिंह, मुकेश चौधरी सहित महानगर एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages