<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 20, 2026

फार्मर रजिस्ट्री अभियान में लापरवाही पर सख्त डीएम, अनुपस्थित कर्मचारियों का मानदेय व वेतन रोका

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक 25,746 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया जा चुका है, जबकि अभी 48,400 किसानों का पंजीकरण शेष है। खराब प्रगति वाले पांच-पांच राजस्व गांवों के लेखपाल, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक एवं कृषि कार्मिकों को तहसीलवार बैठक में बुलाया गया था।

बैठक में पांच पंचायत सहायक एवं एक रोजगार सेवक के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने उनका मानदेय रोकने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित राजस्व गांवों के सचिव का एक दिन का वेतन रोकने तथा चकबंदी से वापस आए दो गांवों के लेखपालों का कार्य अत्यधिक पिछड़ा होने पर उनका भी एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करें और नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अनुपस्थिति और कार्य में लापरवाही से यह स्पष्ट होता है कि तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर व्यवस्था शिथिल है। यदि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य समय से पूर्ण नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन किसानों के नाम में त्रुटि है, नाम मूल अभिलेख में नहीं है अथवा अंश निर्धारण लंबित है, उनका कार्य 2-3 दिन में पूर्ण कराया जाए। शासन द्वारा 30 अप्रैल 2026 तक सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथि के बाद जो किसान वंचित पाए जाएंगे, उनके लिए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages