<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 20, 2026

डीएम की अध्यक्षता में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में ‘‘धरती माता बचाओ अभियान’’ के अंतर्गत जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार आगामी 01 मई 2026 से उर्वरकों के वितरण में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसानों को उनकी जोत/रकबा के आधार पर ही उर्वरक वितरित किया जाए। उन्होंने गत वर्ष की तुलना में यूरिया, डीएपी एवं एनपीके के वितरण पर विशेष नजर रखने को कहा। किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित विक्रेता को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने यह भी कहा कि अधिक मात्रा में उर्वरक खरीदने वालों पर निगरानी रखी जाए, ताकि कालाबाजारी या दुरुपयोग को रोका जा सके। साथ ही कृषि गोष्ठियों एवं मेलों के माध्यम से किसानों को संतुलित उर्वरक के प्रयोग के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

बैठक में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक मनोज कुमार, जिला प्रबंधक अखिलेश कुमार, डीपीआरओ मनोज कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सहित विभिन्न विनिर्माता कंपनियों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages