<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 20, 2026

एंटी रोमियो स्क्वाड की सख्ती : 50 लोगों से पूछताछ, महिलाओं को किया जागरूक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी महिला निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में महिला थाना टीम द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत रोडवेज, मुरलीजोत, मालवीय तिराहा सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई। इस दौरान टीम ने अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 50 व्यक्तियों से पूछताछ की, जिसमें 2 लोगों से माफीनामा भरवाया गया जबकि अन्य को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

साथ ही बाजार आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) फेज-5 के तहत जागरूक किया गया। उन्हें महिला सुरक्षा एवं बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 1098 व 108 के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि संकट की स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके।

टीम द्वारा साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया।

पुलिस टीम ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें और हेल्पलाइन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages