<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 20, 2026

जीएसटी रिटर्न की तारीख बढ़ाने की मांग, पोर्टल की खराबी से व्यापारी परेशान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों से परेशान व्यापारियों और पेशेवरों ने रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग उठाई है। इस संबंध में एजाज रिजवी, पूर्व अध्यक्ष टैक्स बार एसोसिएशन गोरखपुर ने 20 अप्रैल 2026 को वित्त मंत्री को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया।

पत्र में बताया गया है कि जीएसटी पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है, जिसके कारण समय पर रिटर्न दाखिल करना संभव नहीं हो पा रहा है। इससे अधिवक्ता, व्यापारी और एकाउंटेंट सभी वर्ग के लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों के चलते काम बाधित हो रहा है और विभाग की ओर से भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सहायता के लिए किए जा रहे फोन कॉल्स का जवाब नहीं मिल रहा है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। जीएसटी लागू हुए कई वर्ष बीत जाने के बावजूद पोर्टल की खामियां दूर नहीं हो पाई हैं, जो चिंता का विषय है।

एजाज रिजवी ने वित्त मंत्रालय से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए, ताकि तकनीकी समस्याओं के कारण व्यापारियों पर लेट फीस या पेनल्टी का बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि समय सीमा बढ़ाने से व्यापारियों को राहत मिलेगी और वे बिना दबाव के अपने रिटर्न सही तरीके से दाखिल कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages