<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 12, 2026

लखनऊ में राज्य स्तरीय महिला युवा संसद का आयोजन, “नारी शक्ति विकसित भारत की आवाज” विषय पर मंथन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


लखनऊ। मेरा युवा भारत, उत्तर प्रदेश एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 12 अप्रैल 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में दो दिवसीय विकसित भारत बजट प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय महिला युवा संसद का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “नारी शक्ति विकसित भारत की आवाज” रखा गया, जिसमें प्रदेश भर से आईं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उद्घाटन डॉ. बबीता सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। वंदे मातरम् की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय निदेशक अनिल कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में डॉ. चौहान ने कहा कि देश की मजबूत नींव युवा पीढ़ी है और महिलाओं की भागीदारी के बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए युवाओं से समानता की सोच अपनाने का आह्वान किया।

द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि राजेश्वर सिंह उपस्थित रहे। बेबी रानी मौर्य ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने विशेषकर ग्रामीण महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने और नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत महिला प्रतिभागियों ने युवा संसद में विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। समापन सत्र में प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। संचालन कीर्ति शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 1200 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। अंत में राज्य निदेशक गोपेश पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages